फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किशोरियों के बीच से छात्रा को उठा ले गया युवक, खेत में मिला शव

Thu, 18 Jun 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतिका कौशल्या की फाइल फोटो-
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा क्षेत्र में मंगलवार शाम खेत से काम कर लौट रही पांच किशोरियों में से एक आठवीं की छात्रा (14) को युवक अगवा कर ले गया। घंटों बाद जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। खोजबीन के बाद घर से करीब डेढ़ किमी दूर खेत में उसका शव मिला। मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


छात्रा गांव के ही स्कूल में पढ़ती थी। पांच बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। बड़े भाई के अनुसार अन्य किशोरियों के साथ बहन शाम करीब सात बजे पिपरमिंट की कटाई करने गई खेत गई थी। रात तक घर नहीं पहुंची तो मां ने साथ में काम करने गई किशोरियों के घर जाकर पूछा तो उन्होंने बताया पड़ोस का रहने वाला राहुल सरोज उसे रास्ते से अगवा कर ले गया। इसके बाद उन लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी।
रात करीब 10:30 बजे पुलिस के साथ परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो घर से करीब डेढ़ किमी दूर मूंग के खेत में छात्रा का शव मिला। उसके मुंह व नाक पर चोट के निशान मिले साथ ही गले में दुपट्टा फंसा हुआ था। बड़े भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। रात में ही टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। देर रात आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया किशोरी की दुपट्टे से गला कसकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने स्वीकार किया कि उसका किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से बातचीत बंद होने से वह नाराज था। इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गंभीरता से जांच की जा रही है।
- सत्यनारायण, एसपी
बृहस्पतिवार को होगा शव का अंतिम संस्कार
बड़े भाई ने बताया कि उसके दो छाेटे भाई गुजरात में रहकर नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी के बाद दोनों वहां से घर के लिए निकल दिए हैं। बृहस्पतिवार को उनके आने के बाद बहन के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मृतिका कौशल्या की फाइल फोटो-

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें