फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
फाइल फोटो- मृतक उदय सिंह पटेल
विज्ञापन
मंझनपुर थाना क्षेत्र के चक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर 23 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।
विज्ञापन

चक निवासी लवकुश पटेल किसान है। उनके चार बच्चों में 23 वर्षीय सबसे छोटा बेटा उदय सिंह ट्रैक्टर चलाकर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर घर के सभी लोग बाहर थे। दोपहर करीब तीन बजे जब घर के लोग अंदर गए तो उदय सिंह का शव कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची मंझनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। यदि कोई सुसाइड नोट या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलते हैं तो उसे जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें