फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जुआ खेलने के विवाद में ईंट से प्रहार कर युवक की हत्या

Tue, 24 Sep 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक विनोद कुमार उर्फ सगाई की फाइल फोटो।
विज्ञापन
संदीपनघाट के मुजाहिदपुर गांव में रविवार रात सिर पर ईंट से प्रहार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह धान के खेत में उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। शव के समीप शराब की बोतलें और ताश के पत्ते बिखरे मिले। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या की गई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मोहल्ले के ही दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुजाहिदपुर गांव निवासी विनोद कुमार उर्फ सगाई पटेल (35) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। पत्नी रूपा देवी ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे वह किसी के बुलाने पर घर से गए थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर विनोद की आसपास खोज की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह बस्ती से कुछ दूर महराजिन के धान के खेत में उनका रक्तरंजित शव मिला।
मौके पर खून से सना ईंट भी पड़ा था। माना जा रहा है कि युवक के सिर पर ईंट से प्रहार किया गया था। खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद एएसपी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बृजेश करवरिया, फॉरेंसिक टीम के साथ आ गए।
विज्ञापन

जांच-पड़ताल के दौरान शव से चंद कदम की दूरी पर आम की बाग में शराब की बोतलें और ताश के पत्ते मिले। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में जुआ खेलने के दौरान आपस में हुए विवाद के कारण विनोद की हत्या की गई होगी।
मृतक विनोद की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही श्रीचंद्र उर्फ सोहरा पासी और उसके भतीजे गुरगुज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से पत्नी रूपा,बेटे मुस्कान, लकी और बेटी लाडली की रो-रोकर हालत खराब है।

बाग में दिन ही नहीं रात में सजती है जुआ की फड़
धान के जिस खेत में विनोद का शव पड़ा मिला, उसी से सटे लक्ष्मी केसरवानी का आम का बाग है। ग्रामीणों के मुताबिक बाग में लगभग रोज दिन ही नहीं, रात में भी जुआ की फड़ सजती है। इसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।

तीन साल पहले भी एक युवक की जुआ के विवाद में हुई थी हत्या
-कशिया पूरब गांव निवासी इरफान के 18 वर्षीय बेटे अरबाज की भी जुआ के विवाद में 8 अक्तूबर 2021 को हत्या हो चुकी है। अरबाज का शव भी खेत में मिला था और शव के समीप ताश के पत्ते बिखरे मिले थे।
-
पुलिस व फाॅरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर लिया है। हत्या से जुड़े अहम सबूत हाथ लगे हैं। हत्या के इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजेश कुमार, एएसपी

मृतक विनोद कुमार उर्फ सगाई की फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें