फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता के काटने से युवक की मौत, चिकित्सक पर गलत इलाज का आरोप

विज्ञापन
Young man dies of dog bite, doctor accused of wrong treatment
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के मेड़ीपुर गांव में बुधवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक को कुत्ते ने काट लिया था। मृतक की पत्नी ने एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार के मजरा मेड़ीपुर निवासी अंजू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह मार्च को उसके पति कमलेश को कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद वह उसका इलाज कराने के लिए अजुहा कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल ले गई।
आरोप है कि चिकित्सक ने कमलेश को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसके पति की हालत बिगड़ने लगी। कमलेश की हालत नाजुक देख परिवार के लोग उसे इलाज के लिए प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। घरवाले उसे हायर सेंटर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इस बीच बुधवार देर रात कमलेश की मौत हो गई। पत्नी का आरोप है कि अजुहा के चिकित्सक की लापरवाही से उसके पति की जान गई है।
सैनी कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजुहा चौकी प्रभारी मनोज राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें