फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : रामायण सुनने के जा रही आठ वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक यौन कृत्य, मुकदमा दर्ज

Wed, 28 May 2025 05:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

सैनी कोतवाली के एक गांव में पड़ोस में आयोजित रामायण कार्यक्रम में जा रही आठ वर्षीय मासूम को पड़ोस का एक युवक ईंट भट्ठा में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन कृत्य किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी कोतवाली के एक गांव में पड़ोस में आयोजित रामायण कार्यक्रम में जा रही आठ वर्षीय मासूम को पड़ोस का एक युवक ईंट भट्ठा में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन कृत्य किया। रोते हुए घर पहुंची मासूम ने आप बीती परिजनों को बताई तो परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंच गए। युवक के परिजनों ने पहले मामले को दबाने के लिए रुपये देने का प्रयास करने लगे। बात बढ़ने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी आठ साल की मासूम बेटी पड़ोस में आयोजित रामायण पाठ सुनने जा रही थी। तभी गांव के ही धन्नू उर्फ सिद्धार्थ (18) पुत्र छोटका तिवारी ने उसकी आठ साल की मासूम बच्ची को ईंट भट्ठा पर ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन कृत्य किया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

क्या कहते है क्षेत्राधिकारी सिराथू

इस मामले में सीओ सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि एक आठ साल की मासूम के साथ गलत काम किया गया है,तहरीर के आधार पर सैनी  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

10 साल की मूकबधिर से दुष्कर्म, आरोपी फरार

आनापुर क्षेत्र में सोमवार करीब आठ बजे बाजार से चाऊमीन लेकर लौट रही 10 साल की मूकबधिर से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बच्ची ने घर जाकर घटना की जानकारी इशारे से मां को दी और घटना स्थल पर ले गई। मंगलवार की सुबह मां ने आरोपी राजमुन (30) के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

बच्ची सोमवार शाम आठ बजे भुजवा गली से चाऊमीन लेकर लौट रही थी। तभी गांव के राजमुन ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। मंगलवार की सुबह मां घर के अन्य लोगों के साथ नवाबगंज थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। मां ने बताया कि घटना घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर हुई है। बेटी को रात में ही नजदीकी डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गई। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। मंगलवार को आरोपी राजमुन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें