फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिलासपुर गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 29 Sep 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। एयरपोर्ट थाने के बिलासपुर गांव में कलह से आजिज एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बिलासपुर गांव निवासी लाला (30) के माता और पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मजदूरी करके वह अपनी पत्नी गुड़िया और दो बच्चों का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

गुड़िया के मुताबिक आर्थिक तंगी के कारण घर में अक्सर विवाद होता था। बृहस्पतिवार रात खा-पीकर लाला सोने चले गए। सुबह उसकी नींद खुली तो देखा लाला का शव फंदे से लटक रहा था। यह देख गुड़िया ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग पहुंचे। शव नीचे उतारा गया। घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें