फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पश्चिमशरीरा में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। नगर के पश्चिमशरीरा में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दंगल का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के कई जनपदों से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। सबसे अधिक रोमांचक कुश्ती वैशाली और कमलेश के बीच ही रही। इसमें वैशाली ने अपने प्रतिद्वंदी को चित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

दंगल में सरसवां, चायल, करारी, सिराथू समेत जिले के अन्य क्षेत्रों के अलावा दिल्ली, बहराइच, आजमगढ़, बांदा आदि जनपदों के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। समाजसेवी संजय सरोज ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद कुश्ती शुरू हुई। कुल 38 जोड़ी पहलवान अखाड़े में उतरे और जीत के लिए पसीना बहाया।
दिल्ली की महिला पहलवान वैशाली ने चायल के कमलेश कुमार को टक्कर दी। हालांकि कमलेश ने दांव-पेच तो खूब दिखाए, लेकिन सफल नहीं हो सके। अंत वैशाली ही उन पर भारी पड़ी। कड़े मुकाबले के बाद कमलेश को चित कर वैशाली ले जीत हासिल की। आयोजन समिति ने वैशाली को एक हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। इसी तरह आजमगढ़ के पहलवान समीम ने बांदा के भीम को परास्त किया। इस मौके पर गंगे चौबे, हाजी मोहर्रम अली, कक्कू पांडेय, रवि तिवारी, अजीत रैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




शहीदों को किया नमन
पश्चिमशरीरा। मंझनपुर ब्लाॅक के टेनशाहआलमाबाद के भददुरपुर में बृहस्पतिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव के समाजसेवी सूरज त्रिपाठी ने बलिदानियों को नमन किया। घर-घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी और अक्षत एकत्र किया। लोगों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के विनय मिश्रा, पूर्व प्रधानाध्यापक रुद्र प्रसाद त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, रवि, आलोक, रामू, राघव, अभिषेक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें