सदर कोतवाली के गंभीर पूरब गांव में एक युवक ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी की इस घटना परिवारीजन रोने-बिलखने लगे।
गंभीरा गांव के विकास निर्मल (30) का अक्सर पत्नी पुष्पा से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। विकास के पिता राजराखन ने बताया कि पत्नी-पत्नी के बीच सोमवार सुबह भी किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। इसके बाद विकास ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
चौकी प्रभारी नारा हनुमान प्रताप सिंह का कहना है कि परिजनों की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पूछताछ की गई है। घरवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी कराई जा चुकी हैं। परिवार के लोग अगर कोई संदेह जाहिर करते हुए तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।