फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज के लिए मंगनी के बाद तोड़ दिया रिश्ता, निकाह से किया इन्कार

Tue, 23 Jan 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक युवक ने मंगनी के बाद निकाह से इन्कार कर दिया। शादी का दबाव बनाने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली इलाके के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता पइंसा इलाके में दो महीने पहले तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद दोनों परिवार के बीच महीने भर पहले मंगनी की रस्म अदायगी हुई।
युवती के पिता का आरोप है कि मंगनी के बाद युवक के घर वालों ने 10 लाख दहेज की मांग करने लगे। इस पर उसने दहेज देने में असमर्थता जताई तो निकाह से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। आरोपी मांग पूरी हुए बिना शादी के लिए सहमत नहीं हुए। शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें