फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : बाइक बनवाने गए युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं टीमें

Mon, 27 Jul 2026 06:05 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक नारा गांव स्थित तीजापर चौराहे पर रविवार सुबह करीब आठ बजे बाइक बनवाने गए युवक को सगे दो भाइयों ने रंजिश में लाठी-डंडे से पीट दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
लालचंद्र। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक नारा गांव स्थित तीजापर चौराहे पर रविवार सुबह करीब आठ बजे बाइक बनवाने गए युवक को सगे दो भाइयों ने रंजिश में लाठी-डंडे से पीट दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की भाभी की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।  चक नारा गांव निवासी लालचंद्र सोनकर (23) पुत्र पथरू सोनकर सूरत में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि लालचंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह कुछ दिन पहले घर आया था।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

रविवार सुबह लालचंद्र अपने भतीजे अंकित (15) के साथ नारा गांव स्थित तीजापर चौराहे स्थित बाइक की दुकान पर सर्विस कराने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद नारा गांव के ही रिश्तेदार मनोज सोनकर और वीरेंद्र सोनकर ने रंजिश में उसपर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किए। हमले में लालचंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। भतीजे अंकित ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से गंभीर रूप से जख्मी युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। रात भर उसका इलाज चला।

सोमवार सुबह करीब 7:38 बजे लालचंद्र की सांस थम गई। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बेटे का शव देखते ही मां बदहवास हो गईं। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, रविवार को भाभी पार्वती देवी की तहरीर पर मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई थी। लालचंद्र की मौत होने के बाद मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई गई हैं।

मृतक की भाभी की तहरीर पर मनोज सोनकर और वीरेंद्र सोनकर के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें