फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फरवरी में चार दिन कर सकेंगे गृह प्रवेश, इसके बाद जून में है मुहूर्त

Sun, 01 Feb 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर इस वर्ष पांच फरवरी से शहनाई की धुन सुनाई देने लगेगी। इसी के साथ इस महीने से गृह प्रवेश भी शुरू हो जाएगा। हालांकि इस महीने में सिर्फ चार दिन ही गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन

पंडित श्याम बहादुर शास्त्री ने बताया कि ऋषिकेश पंचांग के मुताबिक फरवरी माह में चार दिन गृह प्रवेश के अच्छे मुहूर्त मिल रहे हैं। 11, 14, 25 व 26 फरवरी को गृह प्रवेश किया जा सकता है। सभी मुहूर्त सुबह ही मिल रहे हैं। 14 फरवरी को सुबह सात बजकर 44 मिनट से लेकर आठ बजकर चार मिनट तक ही मुहूर्त है। इसके बाद मृत्युबाण लग जाएगा।
उन्होंने बताया कि तैयारी पहले से करके पूजा शुरू कर दें। निर्धारित समय के अंदर पूजन हो जाना चाहिए। फरवरी के बाद जून तक कोई मुहूर्त नहीं है। 20 जून के बाद फिर गृह प्रवेश के मुहूर्त मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

-11 फरवरी सुबह 09:24 से 09:33

-14 फरवरी सुबह 07:44 से 08:04

-25 फरवरी 05:41 से 07: 11

-26 फरवरी 05: 37 से 07:08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें