फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ समाज के लिए सबने किया योग

Fri, 22 Jun 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
news
विज्ञापन
 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गुरुवार को जिले में उत्सव की तरह मनाया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम से लेकर ब्लॉक व तहसील मुख्यालयों में योग शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल-कॉलेजों में भी योग कराया गया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम टेंवा में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने सुबह 5.30 बजे हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षकों ने आए हुए लोगों से ताड़, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, मकरासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, प्राणायाम सहित विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में योग के प्रति जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक लालबहादुर, सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, एडीएम राकेश श्रीवास्तव, एसडीएम मंझनपुर अश्वनी श्रीवास्तव, जिला पंचायतराज अधिकारी कमल किशोर, पतंजलि योग समिति के वीरेंद्र सिंह, संतोष कुमार, दीपक मौर्य, महरोज फात्मा, सोनी पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

जिला कारागार में भी मना योग दिवस
जिला कारागर में पतंजलि योग समिति के प्रेरक भोला सिंह ने जेल कर्मियों के अलावा 600 बंदियों को योग कराया। योग शिविर में जेलर बीएस मुकुंद, जेल चिकित्सक डॉ ओपी वर्मा, संजय राय, ज्ञानलता पाल, कमलेश श्रीवास्तव, दीपक पांडेय, दल सिंगार राम, विश्नाथ यादव आदि मौजूद रहे। नेवादा विकास खंड में भी ब्लाक के स्टाफ के अलावा क्षेत्र के ग्रामीणों ने योग किया। सिराथू के फसइया गांव में भी शिवनंदन साहू की अगुवाई में लोगों ने योग किया। कार्यक्रम में सिराथू विधायक शीतला प्रसाद, पम्मी तिवारी, पवन तिवारी, भैयालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ब्लाक कर्मियों ने भी किया योग
कड़ा विकास खंड में भी ब्लाक कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ योग किया। कौशांबी विकास खंड में बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह की अगुवाई में लोगों ने योग किया। इस मौके पर मनरेगा प्रभारी राहुल मिश्र, एडीओ संतोष त्रिपाठी के अलावा सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व सफाई कर्मी मौजूद रहे। सिराथू तहसील में एसडीएम ज्योति मौर्या की अगुवाई में लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में तहसीलदार बीडी गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद, इंस्पेक्टर सैनी राकेश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

स्कूल में भी योग दिवस
नगर पालिका परिषद भरवारी के किड्जी केपीएस स्कूल में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चायल विधायक संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद, अशोक केसरवानी, वीरेंद्र केसरी, पितंबरलाल आदि लोग मौजूद रहे। हर्रायपुर स्थित एसपी मौर्या इंटर कॉलेज में भी लोगों ने योग किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन संदीप मौर्या ने किया। शिविर में आए हुए लोगों को योग के फायदे के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश कुमार, संतोष सिंह, दीपक सिंह, श्यामबाबू, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, नीरज मौर्या, महरोज फात्मा, ज्योति सैनी आदि मौजूद रहीं।

28 लाख की लागत से भरवारी में बनेगा योग स्थल
कोखराज (ब्यूरो)। नगर पालिका भरवारी के लोगों को अब योगाभ्यास के लिए किसी मैदान की तलाश नहीं करना पड़ेगा। कस्बे के वार्ड नंबर 24 शहीद गुलाब नगर में 28 लाख की लागत से बनने वाले योगस्थल का गुरुवार को चायल विधायक संजय गुप्ता ने शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि नगर पालिका के लोग योग के प्रति रुचि रख रहे हैं। लोगों को एक प्लेटफार्म पर योग करने की सुविधा मिले, इसके लिए योग स्थल बनाया जाएगा। जिसमें योग के लिए मैट व प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी। लोग यहां आकर योग के जरिए विभिन्न बीमारियों से निजात पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें