फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बालू माफिया के पासर गैंग की एक्सयूवी कार कुर्क

Thu, 08 Jun 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बालू माफिया के पासर की एक्सयूवी कार कुर्क
विज्ञापन

- सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के तहत की कार्रवाई
मंझनपुर। बालू के अवैध खनन से जुड़े माफिया को लोकेशन देने व पासर गैंग के सरगना की पुलिस ने 10 लाख रुपये कीमत की एक्सयूवी कार जब्त कर ली है। पासर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
कोखराज कोतवाली के महमदपुर गांव का मो. गुफरान पुलिस-प्रशासन को गुमराह करते हुए बालू डंप के साथ ओवरलोड बालू लदे वाहनों को सरहद पार कराता था। 29 मई 2020 को पश्चिमशरीरा पुलिस ने गुफरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच में पता चला कि गुफरान माफिया के लिए पासर का काम करता था। इस पर उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गैंगस्टर की विवेचना इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष शर्मा कर रहे थे। बुधवार को इंस्पेक्टर ने विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। अवैध तरीके से अर्जित कमाई से खरीदी गई गुफरान की एक्सयूवी कार को कुर्क किया। सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से पासर गैंग में हड़कंप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तमंचा सटाकर युवती से दुष्कर्म
मंझनपुर। चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती ने बताया रविवार शाम वह खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी गांव के उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा सटाते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें