चरवा के समसपुर गांव में आयोजित दंगल में जोर आजमाईस करते पहलवान। संवाद
समसपुर में रविवार को दंगल का फाइनल मुकाबला हुआ। इस दौरान तीन चैंपियन कुश्ती हुईं। पहला मुकाबला गोलू पहलवान सैयदसरावा व बृजेश पहलवान वाराणसी के बीच हुआ। इसमें बृजेश विजेता रहे।
दूसरी चैंपियन कुश्ती विराट पहलवान वाराणसी व चीता पहलवान प्रयागराज के बीच हुई। इसमें विराट विजेता रहे। तीसरी कुश्ती नीरज पहलवान गुलामीपुर व नवीन पहलवान अयोध्या के बीच हुई।
यह प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक कुश्ती मुकाबला बराबरी पर छूटा। अंतिम दिन आयोजकों ने पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद