फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल के बाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगी 3000 पेंशन

Wed, 06 Mar 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। 60 साल की आयु पार कर चुके असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को केंद्र सरकार तीन हजार रुपया पेंशन देगी। यह पैसा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत दिया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक लालबहादुर ने 100 श्रमिकों को पेंशन का कार्ड वितरित किया। डीएम ने बताया कि यह एक अंशदाई योजना है। इसके तहत असंगठित कर्मकार पात्र हैं।
विज्ञापन


जिस व्यक्ति की 15 हजार से कम मासिक आय है या ऐसे किसान जिनके पास ढाई एकड़ से कम कृषि योग्य भूमि है वहीं पात्रता की श्रेणी में आएंगे। योजना के तहत फेरीवाले, रिक्शा चालक, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक, , हथकरघा, चमड़ा आदि के श्रमिक शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें