फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से तालाब खुदवाने पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Workers demonstrated on digging the pond from JCB - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जेसीबी से तालाब खुदवाने पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मंझनपुर। जेसीबी से तालाब की खुदाई कराए जाने नाराज बरियावां गांव के मजदूरों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नाराज श्रमिकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नेवादा विकास खंड क्षेत्र के बरियावां गांव निवासी रामसजीवन, रामबाबू, मुन्ना यादव, उदित पटेल, लल्लू यादव, आशीष सरोज आदि ने बताया कि वह सभी मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। मजदूरों के अनुसार प्रधान ने मनमानी की हद पार कर दी है। अभी हाल ही में उसने मनरेगा से तालाब की खुदाई कराई है। इस काम में मजदूरों को लगाने के बजाए जेसीबी लगवाई गई थी। जिसकी वजह से मजदूरों को काम नहीं मिल पाया। अब उनके सामने दो जून की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों का यह भी कहना है कि प्रधान ने गोशाला में आज तक एक भी गोवंश को संरक्षण नहीं दिया है। चारा-राशन आदि का पैसा वह खुद हजम कर रहा है। इसी अनदेखी से नाराज श्रमिक बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें