फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, चक्काजाम

विज्ञापन
Worker died after falling from under construction house - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कस्बे के चक नगर द्वितीय मोहल्ले के निर्माणाधीन मकान से शुक्रवार सुबह छत से गिरकर एक मजदूर घायल हो गया। आननफानन लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम कराने के बाद मंझनपुर पहुंचे परिवार वालों ने चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार व मकान मालिक ने लेनदेन के विवाद में मजदूर को छत से धक्का देकर मार डाला। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गड़रियन का पूरा गांव निवासी बच्चीलाल मजदूरी करता था। इन दिनों वह कोर्रो गांव के ठेकेदार छोटेलाल के साथ कस्बे के चकनगर द्वितीय मोहल्ले में इरशाद उर्फ राजू का मकान बना रहा था। बच्चीलाल की पत्नी संतरा देवी की माने तो शुक्रवार सुबह बच्चीलाल काम पर आया था। इसके बाद दोपहर में बताया गया कि बच्चीलाल छत से गिरकर जख्मी हो गया था।
विज्ञापन

मकान मालिक व ठेकेदार उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम चार बजे परिवार के लोग पोस्टमार्टम के बाद मंझनपुर पहुंचे और शव चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि अन्य मजदूरों ने बताया कि बच्चीलाल की छत से फेंककर हत्या की गई है। उधर, हंगामे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनीष पांडेय ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पुलिस के आश्वसान के बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया।

Worker died after falling from under construction house- फोटो : KAUSHAMBI

Worker died after falling from under construction house- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें