फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध करने महिला को तमंचे की बट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर महिला को तमंचे की बट से पीटा
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम हुई घटना, एएसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट इलाके की एक महिला के साथ गुरुवार शाम पड़ोस के शोहदे ने छेड़खानी की। विरोध करने पर साथियों संग तमंचे की बट से उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को भी पीटा। पीड़िता ने शुक्रवार को घटना की शिकायत एएसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि घर के समीप ही वह चाय-नाश्ते की दुकान चलाती है। पीड़िता की मानें तो गुरुवार शाम वो दुकान पर बैठी थी। तभी पड़ोसी शोहदा आकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर कहासुनी होने लगी तो उसके परिजन व साथी लाठी-डंडे तथा अवैध असलहों से लैश होकर आ गए और पिटाई कर दी। तमंचे की बट से हमलाकर महिला का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी की भी डंडे से पिटाई की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए महेवाघाट इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें