फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला पुलिस कर्मियों ने निकाली बाइक रैली, दिया महिला सुरक्षा का संदेश

Mon, 22 Sep 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
रैली निकालती महिला पुलिस कर्मी। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल - फोटो : गढ़ी गांव में खलिहान की भूमि से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा अतिक्रमण।
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत रविवार को महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकालकर महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं जागरूकता का संदेश दिया। रैली केा एपपी राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

मंझनपुर बाइक रैली में 155 महिला आरक्षी, 10 महिला मुख्य आरक्षी और 15 महिला उप निरीक्षक शामिल रहीं। रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर मंझनपुर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंझनपुर चौराहा, समदा होकर वापस एसपी कार्यालय में समाप्त हुई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रैली महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं जागरूकता का संदेश लोगों को देने के लिए निकाली गई है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के अलावा सभी सीओ और जनपद भर के थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें