फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ककोड़ा गांव में महिला समूहों को रोजगार से मिली नई पहचान

Wed, 10 Dec 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
रेनू देवी
विज्ञापन
कल्याणपुर। सिराथू ब्लॉक के ककोड़ा गांव में गठित महिला स्वयं सहायता समूह ने गांव की महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक मजबूती दी है, बल्कि रोजगार का नया अवसर भी उपलब्ध कराया है। समूह की सदस्य महिलाएं आपसी सहयोग से अपने परिवारों का पालन-पोषण मजबूती से कर रही हैं और गांव में आत्मनिर्भरता का संदेश दे रही हैं। ककोड़ा गांव में दस महिलाओं का एक स्वयं सहायता समूह संचालित हो रहा है, जिसमें अध्यक्ष रेनू देवी, सचिव सीमा कुमारी समेत गुड्डी देवी, सरिता, शिवानी, मैकी, शिवकन्या, सवित्री, अनीता और उषा शामिल हैं। समूह की सदस्य किसी भी समस्या पर एक राय बनाकर समाधान निकालती हैं और आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए समूह से लिए गए धन का सदुपयोग करती हैं।

रेनू देवी

रेनू देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें