सौरई बुजुर्ग कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी कराते अध्यापक। स्रोत-
कड़ा। परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू होने जा रही हैं। मंगलवार को कड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सौरई बुजुर्ग में परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को लेकर बच्चों और शिक्षकों में उत्साह देखा जा रहा है। पहले दिन प्राथमिक कक्षाओं में मौखिक परीक्षा, जबकि उच्च प्राथमिक कक्षाओं में लिखित परीक्षा होगी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय साहू ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए विद्यालय स्तर पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बच्चों को समय सारिणी व परीक्षा से संबंधित जानकारी दे दी गई है। साथ ही अभिभावकों को भी परीक्षा कार्यक्रम से अवगत कराया गया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्र परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित हैं।