पट्टी नरवर के देवरा में आयोजित कार्यक्रम में मंचाशीन अधिकारी। संवाद
मूरतगंज के पट्टी नरवर के मजरा देवरा गांव में रविवार को मेंड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय ग्राम गौरव उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि आईपीएस आनंद सिंह और प्रयागराज-कौशाम्बी के कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह और पशुपालन से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पाद के स्टॉल भी लगाए गए।
आईपीएस आनंद सिंह ने कार्यक्रम के आयोजक पंडित दीनदयाल उपाध्याय मथुरा धाम के पूर्व निदेशक व मेंड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट देवरा के निदेशक राजेंद्र प्रसाद मौर्य के सुचारू रूप से ट्रस्ट संचालन पर सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। पशुपालन कर दुग्ध उत्पादन, आचार, मुरब्बा समेत नकदी फसल में सब्जी का उत्पादन कर महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा रही हैं।
नारी शक्ति किसी मायने में आज पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने चार, आंवला और बेल का मुरब्बा, धूपबत्ती, अगरबत्ती, जैविक खाद से तैयार सब्जी आदि के स्टॉल को देखा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग के भी स्टॉल लगाए गए थे। इस दाैरान राजेंद्र मौर्य ने महिलाओं के स्वास्स्थ एवं समृद्धीकरण और शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम गौरव उत्सव मनाया जा रहा है। एसडीएम चायल अरुण कुमार ने महिलाओं को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक आशीष श्रीवास्तव, आनंद गिरी हरिद्वार से आए मधुसूदन जीवन आनंद महराज, विभाग संचालक सीताराम केसरी समेत आदि महिलाएं मौजूद रहीं। इसके अलावा माध्यमिक स्कूलों के बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं भी हुई। कार्यक्रम में युवतियों ने लोकगीतों की प्रस्तुति की। उन्होंने कृषि, महिला सशक्तिीकरण और नशामुक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।