फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : भूमि विवाद में महिला को मारी गोली, प्रयागराज किया गया रेफर, गांव में फोर्स तैनात

Wed, 19 Mar 2025 02:02 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गनसरी गांव में भूमि विवाद में एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें महिला श्रीमती के पैर में गोली लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गनसरी गांव में भूमि विवाद में एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें महिला श्रीमती (35) पत्नी शिवचरण के पैर में गोली लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उसे गन शॉट की पुष्टि के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पूरा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गनसरी गांव का है। यहां गंगा कछार की लगभग 50 बीघे जमीन में तरबूज व अन्य फलों की खेती को लेकर है।

विज्ञापन


वैश अहमद और धर्मवीर के बीच लंबे समय से गंगा कछार की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बीते 26 नवंबर को विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें गुलफाम नाम के युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पांच आरोपी जेल भेजे गए थे, जिनमें से एक घायल महिला का पति शिवकरण भी शामिल था। घायल महिला श्रीमती के परिजनों के अनुसार मंगलवार की देर रात करीब एक बजे कमरे में लेटी श्रीमती (35) पत्नी शिवकरण पर गांव के वैश अहमद उसके लड़के शाहबाज अहमद, सन्ना अहमद व भाई  जैद अहमद, दिलशाद अहमद, गुड्डू अहमद ने घर आकर हमला कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई। गोली घर के जंगले से चलाई गई। गोली की आवाज सुनकर पीड़िता की सास जगरानी देवी व परिवार के अन्य लोग उठकर बाहर आए और देखा की आरोपी सभी लोग वहां से गांव की तरफ भाग रहे थे। वहीं कमरे में जाकर देखा तो पीड़िता के जांघ में गोली लगी थी और खून बह रहा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से उसे प्रयागराज एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और पूरे मामले में जो लोग भी दोषी हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस मौजूद है और लगातार सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें