फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भूमि विवाद में महिला को गोली मारी, उपचार के दौरान मौत, आरोपी भेजा गया जेल

Fri, 21 Feb 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट के बसेढ़ी गांव में बुधवार रात भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। उधर, घायल महिला की प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बसेढ़ी गांव निवासी अब्दुल ताहा के मुताबिक बुधवार को वह अपने पिता मो. अफजल के साथ काम से प्रयागराज गया था। उसकी मां अजरा उर्फ गुड़िया घर पर अकेली थीं। इसी बीच देर शाम गांव का ही युवक तमंचा लेकर उसके घर आया।
आरोप है कि वह दरवाजा खुलवाने के बाद खरीदी गई भूमि को लेकर बहस करने लगा। बात बढ़ने पर वह मां के सीने में तमंचे से फायर झोंक दिया। इससे मां अजरा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। फायर की आवाज सुन परिजनों को आता देख आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना के बाद आई पुलिस ने गंभीर हालत में घायल महिला को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, देर शाम उनकी मौत हो गई।
सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही है। जख्मी महिला के बेटे अब्दुल ताहा की तहरीर पर गांव के ही शमीम अहमद मंसूरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के दौरान मिले आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें