फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजादपुर गांव में संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश

विज्ञापन
Woman's body found in suspicious condition in Shehzadpur village - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
- दुपट्टे से गलाघोट कर युवती को उतारा गया था मौत के घाट
विज्ञापन

- प्रेम में असफल होने पर खुदकुशी की घटना मान रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कल्यानपुर (कौशाम्बी)। कोखराज कोतवाली के शहजादपुर गांव में मंगलवार की दोपहर जंगल में युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती को उसके दुपट्टे से गला घोट कर मौत के घाट उतारा गया था। हालांकि पुलिस का दावा है कि उसके पास मिले सुसाइड नोट से पता चला कि उसने खुदकुशी की है। शव के समीप मिले एक मोबाइल से दो संदिग्ध नंबर पुलिस के हाथ लगे हैं।
शहजादपुर गांव का धर्मपाल मौर्य कानपुर में रहकर सब्जी का रोजगार करता है। धर्मपाल की पत्नी की मौत हो चुकी है। गांव में उसकी बेटी निशा (18) अपने भाई गोविंद व भाभी के साथ रहती थी। निशा, भाई-भाभी से अलग रहती थी। मंगलवार की शाम चार बजे के करीब गांव के बाहर गुड़िया नाले के समीप युवती का अर्धनग्न शव चरवाहों ने देखा तो दंग रह गए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त निशा के रूप में हुई। सीओ सिराथू रामवीर सिंह, इंस्पेक्टर अजीत पांडेय ने फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की जांच की। निशा के भाई गोविंद ने बताया कि उसकी बहन 11 बजे के करीब घर से निकली थी। उसने सोचा कि वह मोहल्ले में किसी के यहां गई होगी। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। चर्चा रही कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। हालांकि पुलिस इन सब बातों को खारिज कर रही है। एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि शव के पास एक मोबाइल फोन व सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने खुदकुशी करने की बात कही है। सुसाइड नोट से पता चल रहा है कि उसने प्रेम में असफल होने पर जान दी है। फिलहाल घटना की जो भी सच्चाई होगी वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी।
विज्ञापन

निशा के फोन में छिपा
है मौत का राज
- एक ही व्यक्ति के दो मोबाइल नंबरों पर 65 व 55 बार हुई थी बात
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शहजादपुर गांव की निशा ने खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या की गई? इस रहस्य से पर्दा उसकी कॉल डिटेल आने के बाद पता चलेगा। पुलिस का दावा है कि उसने मंगलवार को एक ही मोबाइल में लगे दो सिम नंबरों में कई मर्तबा बात की।
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि निशा के सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की पुष्टि खुद उसके भाई ने की है। जिन दो नंबरों पर उसने फोन पर बात की, वह एक ही मोबाइल (ईएमआई) में लगे थे। एक नंबर पर 65 व दूसरे नंबर पर 55 बार बात की गई थी। सुसाइड नोट में युवती ने एक व्यक्ति के लिए जानू शब्द का इस्तेमाल किया है और अपनी मुहब्बत के इजहार में तमाम कसीदे लिखे हैं। यह भी लिखा है कि अपनी मौत की जिम्मेदार वह खुद है। उसने मरने के बाद पुलिस दरोगा, घरवालों को परेशान नहीं करे। इन सब तमाम साक्ष्य से लग रहा है कि उसने खुदकुशी ही है। फिलहाल पुलिस कुछ और बिंदुओं पर काम कर रही है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें