पइंसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वारी (जेहिदपुर) गांव में सोमवार को 45 वर्षीय महिला का शव घर से करीब 150 मीटर दूर बाग में पेड़ से लटका मिला। बकरी चराने गए ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पइंसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वारी (जेहिदपुर) गांव में सोमवार को 45 वर्षीय महिला का शव घर से करीब 150 मीटर दूर बाग में पेड़ से लटका मिला। बकरी चराने गए ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव निवासी ललऊ सरोज रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब में रहता था। करीब एक महीने पहले वह गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि विदेश में रहने के दौरान उसने पत्नी के बैंक खाते में रुपये भेजे थे। गांव लौटने के बाद वह पत्नी से भेजे गए रुपयों का हिसाब मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की चर्चा है।
ग्रामीणों के मुताबिक सरोज देवी पिछले चार-पांच महीने से बीमार थी। करीब छह-सात महीने पहले पेट की बीमारी का ऑपरेशन भी हुआ था। उसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। परिवार में कुल पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
पइंसा कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में महिला के कई महीनों से बीमार रहने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।