फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला के साथ छेड़छाड़, पति पर चाकू से हमला

Fri, 10 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी कोतवाली के फरीदपुर सवरों गांव की एक महिला के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ की। इस दौरान उसके पति पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरीदपुर सवरों की महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा नौ बजे वह पिंडरा चौराहा जा रही थी। तभी तलरी बाग के पास आरोपी मसूद ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने चिल्लाते हुए हाथ झटक कर पति को फोन किया।
पति जैसे ही पहुंचा। उसी समय मसूद, अमन व अनस ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पति को पीटने लगे। बीच-बचाव में महिला को भी पीट दिया। दोनों किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने लगे तो आरोपियों ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। इससे पति जख्मी हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
महिला ने मारपीट की तहरीर दी है। उसने छेड़खानी का आरोप नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। - शिवांक सिंह, सीओ मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें