फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत

Thu, 28 Mar 2019 12:32 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
3 train rakes with 2 km long train - फोटो : twitter
विज्ञापन
इमामगंज। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के जीवनगंज रेलवे फाटक के समीप बुधवार दोपहर एक महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोखराज के भीखमपुर गांव की इंद्राणी (35) पत्नी रामचंद्र गृहणी थी। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर उसका पति व परिवार के अन्य सदस्यों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी के बाद तैश में आकर इंद्राणी जीवनगंज रेलवे फाटक पहुंची और ट्रेन के सामने छलांग लगा गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें