फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, सात घायल

Sat, 02 Mar 2019 12:33 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर/सिराथू। सैनी तथा मंझनपुर कोतवाली क्षेत्रों में शुक्रवार को सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनको अस्पताल पहुंचाने के साथ ही इलाकाई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पइंसा क्षेत्र के परई खागल निवासी अमर सिंह (20) पुत्र सुरेश सिंह शुक्रवार दोपहर अपनी चाची कलावती (50) पत्नी करन सिंह को बाइक से शादी का सामान खरीदने सिराथू जा रहा था। रास्ते में सैनी कोतवाली के कूरा मोड़ के पास पहुंचते ही भडे़हरी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे गिरने की वजह से कलवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा अमर सिंह जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर फरार हो गया। सिराथू चौकी पुलिस ने जख्मी युवक को सीएचसी सिराथू पहुंचाया। हालत गंभीर होती देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह से सरायअकिल के खोपा से नगर कोतवाली के सेहिया गांव में आयोजित शादी समारोह से वापस लौटते समय तन्नापर गांव के समीप सड़क किनारे नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार सरायअकिल के असंदापुर निवासी सूर्यभान सिंह, विजय सिंह एवं खोपा गांव के राजा तिवारी, अतीक, गोविंद, शिवकुमार तथा सोनू आदि घायल हो गए। लोगों ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर सुनकर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें