फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला को अगवा कर मांगी फिरौती, छह माह बाद मुकदमा

Wed, 25 Sep 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की एक गांव की महिला को छह माह पहले अगवा कर फिरौती मांगी गई। तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पति ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस सोमवार को नामजद मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

करारी इलाके के एक गांव में रहने युवक ने बताया कि आठ मार्च 2024 की दोपहर उसकी पत्नी दो बच्चों को छोड़कर कहीं चली थी। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। कुछ दिन बाद पता चला कि पश्चिमशरीरा कोतवाली के बरैसा गांव के अखिलेश पटेल ने उसकी पत्नी का अपहरण कर घर में कैद किया हुआ हैं। पीड़ित के मुताबिक कई लोगों से उसकी पत्नी ने संदेश भी भिजवाया कि अखिलेश पटेल ने उसे जबरन घर पर रखा हुआ है।
छोड़ने के लिए दो लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है। रुपया नहीं देने पर उसकी पत्नी की हत्या किए जाने की धमकी दी है। पीड़ित ने मामले की नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस से की। आरोप है कि तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें