फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दो बेटियों संग गंगा में लगाई छलांग, बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा में महिला ने दो बेटियों संग गंगा में लगाई छलांग
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों ने जल पुलिस की मदद से बचाया, हुआ समझौता
पति की प्रताड़ना से आजिज आकर उठाया आत्मघाती कदम
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा। कड़ा के कुबरी घाट पर सोमवार सुबह पति की प्रताड़ना से आजिज एक महिला ने दो बेटियों के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि स्थानीय गोताखोरों और पुलिस पुलिस के जवानों ने समय रहते तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के धाता कस्बे की सरिता देवी ने बताया कि पति अश्विनी उसे प्रताड़ित करता था। अपशब्द बोलने के साथ बात-बात पर पिटाई करता था। रविवार रात भी बेरहमी से पिटाई की। इसी से क्षुब्ध होकर सोमवार सुबह बेटी महक (4) और मुस्कान (8) के साथ कड़ा के कुबरी घाट पहुंची। वहां बच्चियों का हाथ पकड़कर उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। इस पर स्थानीय गोताखोर और जल पुलिस के जवान नदी में कूद पड़े। किसी तरह तीनों को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज कराने के बाद आरोपी पति व महिला के मायके वालों को कोतवाली बुलाया। कड़ा कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि दोनो ंपक्षों ने समझौता कर लिया है। इसलिए किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें