फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दाैरान मौत

Sat, 07 Nov 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीपुर जीता गांव में सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अलीपुर जीता गांव निवासी गुड्डू सरोज की पत्नी ज्ञानमती (28) गुरुवार दोपहर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।
मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दाैरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। अज्ञात बाइक सवार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें