फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रेन की चपेट में आई महिला, एक पैर कटा

Tue, 19 Mar 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के मनौरी रेलवे क्राॅसिंग पर सोमवार सुबह रेलवे लाइन पार कर रही महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला का एक पैर कट गया। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चरवा कस्बे की निर्मला देवी (55) पत्नी रामचंद्र सोमवार सुबह अपनी बहू के साथ रिश्तेदारी जा रही थी। मनौरी बाजार में वह ऑटो से उतरकर रेलवे लाइन पार करने लगी। इसी दौरान वह प्रयागराज की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में उसका एक पैर कट गया। महिला के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें