फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। इलाके के फरीदनपुर गांव में ब्याही एक महिला की लाश बुधवार सुबह उसी के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। महिला ने खुदकुशी की या हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया ? फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली इलाके के गौसपुर टिकरी गांव की शिमला देवी (25) पुत्री बच्चीलाल पाल का विवाह करीब दो साल पहले फरीदनपुर में उमेश कुमार से हुआ था। शादी के बाद शिमला राजी-खुशी गृहस्थ जीवन बिता रही थी। बुधवार सुबह उसी के कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। यह देख परिजन चीख पड़े। परिवार वाले आनन-फानन में शव नीचे उतारकर तसल्ली के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी है। वे दहेज हत्या का आरोप जरूर लगा रहे हैं। मामले में करारी कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। फिर भी कोई तहरीर देगा तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें