फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाग में आम के पेड़ पर फंदे से लटकी मिली महिला

विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के बिनौरा गांव में फांसी से विमला देवी की मौत के बाद घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
इलाके के लकौड़ा गांव में शुक्रवार शाम बस्ती से बाहर बाग में आम के पेड़ पर फंदे से महिला लटकी मिली। उसने यह कदम क्यों उठाया उसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन




लकौड़ा गांव की विमला देवी (40) पत्नी ओमप्रकाश का शुक्रवार शाम गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका शव मिला। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खबर मिलते ही बदहवास हालत में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने पहुंचकर शव फंदे से उतरवाया। सीओ ने बताया कि खुदकुशी करने की वजह साफ नहीं है। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें