फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के संवरों बाजार के पास शुक्रवार शाम सात बजे दो बाइक की भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पिंडरा सहाबनपुर निवासी हरिलाल का बेटा ताराचंद उर्फ जग्गू (22) सैलून चलाता था। शुक्रवार को वह किसी काम से करारी बाजार गया था। शाम सात बजे के करीब घर लौटते वक्त उसकी बाइक सरायअकिल के फकीराबाद मोहल्ला निवासी आकाश (25) पुत्र रमेश केसरवानी की बाइक से टकरा गई। भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ ने दोनों घायलों को सड़क से उठाकर किनारे किया और सूचना कोतवाली पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही ताराचंद्र की सांसें थम गईं। वहीं, गंभीर हालत में आकाश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान आकाश की भी मौत हो गई। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि बाइक की भिड़ंत में दोनों युवकाें की मौत हो गई है। जवान बेटों की मौत से पीड़ित परिवारों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें