फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Thu, 02 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के मोहरिया गांव में ब्याही महिला की मंगलवार रात मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पति शव लेकर गांव के लिए रवाना हो चुका है।
विज्ञापन

संदीपनघाट कोतवाली के मोहनापुर हथियाभीट गांव निवासी रामचंद्र रैदास ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी आरती (30) की शादी सरायअकिल के मोहरिया गांव निवासी अमर सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद ननद और देवर विवाद करने लगे। इससे आजिज आकर पति आरती को लेकर मुंबई के कंदेवाली शहर में रहने लगा। आरोप है कि साथ में देवर भी रहता था। रामचंद्र ने बताया कि मंगलवार रात दामाद ने फोन कर बेटी के फंदे से झूलकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें