फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति और बेटा गंभीर

Tue, 24 Mar 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
फतेहपुर सहावपुर गांव में महिला के मौत के बाद जुटे गमजदा परिजन एवं घटना स्थल जांच करती पुलिस, सं
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के तेरहमील मोड़ पर रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और छह वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी धर्मनारायण रविवार को अपनी पत्नी सजवंती (40) और छह वर्षीय बेटे अंश के साथ बलिहावा गांव में रिश्तेदारी में सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।
जैसे ही वे संदीपनघाट क्षेत्र के तेरहमील मोड़ के पास पहुंचे और सड़क पार करने लगे, उसी दौरान मूरतगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार भोर सजवंती की मौत हो गई, जबकि धर्मनारायण और उनके बेटे अंश का उपचार जारी है। थानाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फतेहपुर सहावपुर गांव में महिला के मौत के बाद जुटे गमजदा परिजन एवं घटना स्थल जांच करती पुलिस, सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें