फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 15 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हादसे में तीजा देवी की मौत के बाद अस्पताल में जुटी परिजनों की भीड़। स्रोत : संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के केसरिया गांव के समीप हाईवे पार करते समय सोमवार सुबह कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी औपचारिकता पूरी की है।
विज्ञापन

केसरिया निवासी मैकूलाल ने बताया कि उनकी 50 वर्षीय पत्नी तीजा देवी सुबह खेत की तरफ गई थीं। वापस लौटते समय करीब 10 बजे गांव के समीप हाईवे पार करने लगीं। इस दाैरान प्रयागराज की ओर से आ रहे कंटेनर की टक्कर से वह जख्मी हो गईं।
आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर परिजन भी आ गए। महिला को सीएचसी सिराथू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें