फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गोहरामारूफपुर दंगल में करंट से झुलसे किशोर की मौत

Mon, 13 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बैगवां फतेहपुर में मृतक के घर पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के गोहरामारूफपुर गांव में शनिवार को आयोजित दंगल में करंट की चपेट में आए किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल किशोर का प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां रविवार की भोर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बैगवां फतेहपुर गांव के किसान मुन्ना सरोज ने बताया कि उसका बेटा विजय कुमार (15) गोहरामारूफपुर गांव में शनिवार को दंगल देखने गया था। फाइनल मुकाबल में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कोई बाइक पर खड़ा था, तो कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुश्ती देख रहा था।
उसी दौरान जनरेटर में लगा तार टूटकर भीड़ पर गिर गई। इस बीच तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से विजय झुलस गया। पास के अस्पताल के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां रविवार की भोर इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।जैसे ही शव गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मां अनीता, बड़े भाई अजय व छोटी बहन किरन का रो-रोकर हाल बेहाल है।

बैगवां फतेहपुर में मृतक के घर पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें