फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो युवक गंभीर

विज्ञापन
Woman dead, two serious due to uncontrolled bike collision
विज्ञापन
सरायअकिल। कस्बे के बेनीराम कटरा के पास सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुए बाइक सवार पलट गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों युवकों को इलाज के लिए जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेनीराम कटरा में रहने वाली सरोज देवी (45) पत्नी सरोज गुप्ता शनिवार कि रात करीब 9:30 बजे किसी काम से सड़क पार कर रही थी। इस बीच सरायअकिल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी बुरी तरह से जख्मी हो गए।
वहीं, दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सरोज देवी की सांसें थम गईं। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी होकर तड़प रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि खबर लिखे जाने तक घायलों को होश नहीं आया जिसके चलते उनकी पहचान नहीं हो सकी। उधर, पुलिस ने सरोज देवी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें