फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदे से लटककर महिला ने दी जान

Sun, 21 Sep 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा गांव में शनिवार की शाम 26 वर्षीय महिला मंजू देवी फंदे से झूल गई। सूचना मिलने पर परिजन उसे कुंडा सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मंजू देवी की शादी कुंडा कोतवाली क्षेत्र के लरू निवासी प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। वर्तमान में वह अपने पति के साथ पिता राजाराम के यहां रह रही थी। उनकी दो बेटियां पांच वर्षीय तन्नू और डेढ़ वर्षीय मन्नू है। घटना के समय पति काम पर और पिता बकरी चराने खेत गए थे। बड़ी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। शाम करीब चार बजे मंजू देवी ने अपने छप्पर नुमा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर पहुंचे पिता और पति उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें