फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रयागराज में मकान दिलाने के नाम पर महिला से ठगे 18.50 लाख

Tue, 14 May 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के मोचारा गांव में रहने रहने वाली एक महिला से जालसाज ने प्रयागराज के चकिया में घर दिलाने के नाम पर पर 18.50 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर जालसाज ने 10 लाख का चेक दिया,जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन

अब जालसाज न तो रकम वापस कर रहा है बल्कि रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने यह आरोप लगाते हुए शिकायत डीजीपी से की थी। डीजीपी के निर्देश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मोचारा गांव की सुषमा यादव पत्नी प्रभाकर सिंह ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले उसकी मुलाकात आंबेडकर नगर जनपद के राजे सुल्तानपुर कोतवाली इलाके के बड़की पंडौली निवासी राधेश्याम से हुई थी। राधेश्याम ने उसे प्रयागराज के चकिया में घर दिलाने के लिए 18.50 लाख में सौदा किया, लेकिन राधेश्याम घर की रजिस्ट्री नहीं करवा पाया। जबकि पैसा उसने पहले ही ले लिया था।
विज्ञापन

सुषमा के पति प्रभाकर जब भी मकान रजिस्ट्री करने की बात करते थे तो आरोपी टाल जाता था। पीड़िता सुषमा का आरोप है की बार-बार पैसा वापस मांगने पर राधेश्याम ने 10 लाख का चेक दिया। यह चेक बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया।
राधेश्याम ने बाराबंकी में प्लॉट देने की बात कहकर फिर उसे कुछ दिनों तक टहलाता रहा। अब वह पैसा देने से साफ मना कर रहा है। इंस्पेक्टर जेके शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें