फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आंगन में सो रही थी गृस्वामिनी, सेंधमार कर चोर ले गए लाखों का सामान

Tue, 14 May 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पंइसा के रामसहायपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली के रामसहायपुर गांव में रविवार रात घर के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर चोर लाखों रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। भोर में आंगन में सो रहीं गृहस्वामिनी की आंख खुली को उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रमसहायपुर गांव की विटान देवी पत्नी बाल मुकुंद पांडेय ने बताया कि रविवार रात गर्मी ज्यादा होने के कारण वह बेटी के साथ आंगन में सो रहीं थीं। देर रात पीछे की दीवार में सेंधमारी कर अंदर घुसे चोरों ने रखे बॉक्स और आलमारी के ताले तोड़ दिए। उनमें रखे 45 हजार रुपये नकद, उनके ही नहीं, बहू व बेटी के सारे गहने समेट ले गए।
उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर सोने का हार, मंगलसूत्र, माथबेंदी, झुमका, हाथफूल , कमरबंद , हाफ पेटी, 500 ग्राम चांदी का छागल , चार जोड़ी पायल, सोने का झुमका आदि उठा ले गए। जेवरातों की कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


दो महीने पहले ही हुई थी हुई थी बेटे मोहित की शादी
विटान देवी के मुताबिक उसके तीन बेटे हैं। सभी परदेस में नौकरी करते हैं। दो मार्च को उसने बड़े बेटे मोहित की शादी की थी। चार बेटियों में सभी की शादी हो चुकी है। घटना की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने नकब बंद कराई। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें