फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाया, मासूम झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाया, मासूम झुलसा
विज्ञापन

बांदा में ब्याही थी दोआबा की बेटी, एसपी से कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बांदा में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने जिंदा जला दिया। इस दौरान उसका मासूम बेटा भी झुलस गया। झुलसे मां बेटे का मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। शनिवार को पीड़िता ने शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के सल्लहा गांव की प्रियंका पुत्री राकेश कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसका विवाह बांदा में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया,लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो दो दिन पहले ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। फिर केरोसिन छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। चीख-पुकार पर मोहल्ले वालों ने समय रहते आग बुझा दी। वर्ना महिला की जान भी जा सकती थी। महिला को जलता देख रोते-बिलखते हुए पास पहुंचा उसका मासूम बेटा अमन भी झुलस गया। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने मंझनपुर लाकर मां-बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आराम मिलने पर पीड़ित महिला ने एसपी को तहरीर दी। एसपी अभिनंदन ने परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें