फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध सम्बंध के शक में महिला को अर्धनग्न कर पीटा, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में शनिवार दोपहर अवैध संबंधों के शक में दबंगों ने एक महिला को अर्धनग्न कर पीटा। शोरगुल पर जुटे गांव के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जानकारी से इनकार कर रही है। घटना से गांव में दोनों पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

चरवा इलाके के एक गांव की विवाहिता का अवैध संबंध को लेकर पड़ोसी महिला से विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार की दोपहर महिला अपने घर पर थी तभी पड़ोसी महिला अपने पति व तीन अन्य लोगों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर उसके घर पर चढ़ आई।
गालीगलौज के बाद महिला को लाठी-डंडे से पीटा गया। पिटाई के दौरान महिला के कपड़े फट गए। इसके बाद भी दबंगों को तरस नहीं आया। वह लोग महिला को पीटते रहे।
इस दौरान महिला बेहोश हुई तो गांव के लोगों ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। घटना को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि वह शनिवार को चुनाव ड्यूटी के लिए मंझनपुर में थे। मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें