कस्बा के नेता नगर में कुछ लोगों ने मामूली विवाद में महिला को पीट दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
कस्बा के नेता नगर की सुमन पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि 29 जुलाई 2022 को शाम पांच बजे उसका चार साल का बेटा दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी रेहाना पत्नी रियाज व रानी पुत्री रियाज ने उसके बेटे को पीट दिया। बीचबचाव करने पहुंची सुमन को पीटा। इस दौरान रियाज, मेराज व गुलफाम ने भी सुमन को जातिसूचक गालियां दीं। सुमन ने 30 जुलाई 2022 को घटना की सूचना थाने में दी। कार्रवाई न होने पर जिल के पुलिस अफसरों से शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।