फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ई-रिक्शा खड़ा करने के विरोध पर महिला को पीटा

Wed, 18 Feb 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कटरा बजहा खुर्रमपुर गांव में रविवार रात दरवाजे के सामने ई-रिक्शा खड़ा करने से मना करने पर महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। एफआईआर के मुताबिक सूरजकली पत्नी प्रेमचंद्र सरोज पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि रविवार शाम समय करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी नन्हे लाल उसके घर के सामने ई रिक्शा खड़ा कर दिया। सूरजकली ने दरवाजे से थोड़ा आगे ई रिक्सा खड़ा करने के लिए कहा तो नन्हे लाल व अलोपी पुत्र बिंदेश्वरी आकर गालियां देने लगे। सूरजकली ने गाली का विरोध किया तो उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर उनका पति प्रेमचंद्र व ससुर बिंदेश्वरी सरोज बीच बचाव के लिए आए तो उन्हें भी लाठी-डंडों से मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें