फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पेड़ काटने को लेकर किसानों ने घेरा थाना

Wed, 18 Feb 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को संदीपनघाट थाने का घेराव किया। सभी पदाधिकारी पट्टी परवेजाबाद के मजरा बड़ागांव में खेत में लगे बबूल के पेड़ को बंटवारे के बिना काटे जाने को लेकर नाराज थे। भाकियू टिकैट गुट के जिला अध्यक्ष चंदू तिवारी ने बताया कि दो दिन पहले बड़ा गांव निवासी फूलचंद्र के खेत में लगे दो बबूल के पेड़ उसके पट्टीदार ने बिना सहमति काट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता किया था। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। थानाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने बताया कि परिवार में जमीन का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है। खेत में लगे बबूल के पेड़ों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें