फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कौशाम्बी में बिजली गिरने से महिला और किशोरी की मौत

Sun, 29 Jun 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतका भगंती देवी की फाइल फोटो
विज्ञापन
मंझनपुर तहसील के अमुरा गांव में शनिवार दोपहर बिजली गिरने से महिला और किशोरी की मौत हो गई। दो किशोरियां झुलस गईं। सभी धान की रोपाई कर रही थीं। तहसीलदार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अमुरा गांव में शनिवार की सुबह से भगंती यादव (57) करीब दस महिलाओं और किशोरियों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। दोपहर करीब एक बजे बरसात के साथ तेज बिजली कड़की और खेत में काम कर महिलाओं के पास गिरी। भगंती पत्नी धर्म सिंह यादव व संगीता सरोज (16 ) पुत्री इंद्रपाल सरोज सीधे बिजली की चपेट में आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि उनके पास काम कर रहीं सुनीता (15) पुत्री इंद्रपाल सरोज व प्रीति (17) पुत्री फूलचंद्र लोधी राजपूत गंभीर रूप से झुलस गईं।
तहसीलदार सिद्धांत कुमार इंस्पेक्टर विनीत सिंह, एसआई नीरज कुमार व कंचन वर्मा, महिला लेखपाल शकुंतला सरोज के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजनों को दैवीय आपदा कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने को आश्वस्त किया।
विज्ञापन

संगीता जेएस इंटर कॉलेज भैला मकदूमपुर में कक्षा नौ की छात्रा थी। वह छह भाई-बहन में तीसरे नंबर की थी। भगंती के चार बेटे अजय सिंह, संजय सिंह, अंतिम सिंह, तारा चंद्र व एक बेटी अंजू हैं। दो लड़के रोजी-रोटी के सिलसिले से पुणे और पानीपत में रहते हैं।

मृतका भगंती देवी की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें